Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ एडीओ सहकारिता को दी गई विदाई
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी सहकारिता वेद प्रकाश पांडेय के सेवानिवृत होने पर बीते शुक्रवार को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें गाजे-बाजे के साथ विदाई दी। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने श्री पांडेय का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गाजे-बाजे के साथ उन्हें ब्लॉक परिसर से विदा किया गया। वेद प्रकाश पांडेय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सैदाबाद में उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला, उसे वह हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सैदाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, बीडीओ बृजेश कुमार गुप्ता, हंडिया बीडीओ अनीश अहमद, विमल प्रकाश पांडेय, हरेन्द्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.