Gangapar News: गांव तो छोड़िए ब्लॉक मुख्यालय भी गंदगी से बेहाल
गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: बारिश के बाद गांवों में पसरी गंदगी और जलभराव ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े का ढेर और जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि गांवों की सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाईकर्मियों की तैनाती वाले ब्लॉक मुख्यालय पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में ग्रामीण सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सैदाबाद विकास खंड की 93 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए कुल 171 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद कई गांवों में नियमित सफाई नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के बाद स्थिति और बदतर हो गई है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी रास्तों और आबादी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.