गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकुरहटा गांव के वीर बहादुर सिंह पुत्र अवधेश सिंह शुक्रवार सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के ही उपेंद्र कुशवाहा एवं सत्येंद्र कुशवाहा पुत्र श्री राम एवं कमलेश्वर प्रसाद पुत्र परमानंद ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पर चढ़कर मां बहन की गालियां दिया। जब वीर बहादुर ने विरोध किया तो उसे लाठी डंडे के साथ लोहे के राड से पीट दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद की जानकारी पाकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव किया तब उसकी जान बची। मामले में एसीपी मेजा के आदेश पर शुक्रवार शाम को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...