गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखवार में बरसात के बाद सड़क पर भारी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को इसी जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। कई बच्चे डर और असुविधा के कारण स्कूल जाना छोड़ चुके हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...