Gangapar News: गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सामान निकालने के लिए नावों का सहारा
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से सैदाबाद क्षेत्र के कछारी इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। धोकरी, संग्राम पट्टी और बढ़ौली समेत नदी किनारे बसे गांवों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर रास्ते जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण घरों और खेतों से जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही कछारी क्षेत्र में तेजी से पानी फैल रहा है। खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलें पानी में डूबने लगी हैं। किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। यह भी पढ़ें- Chandau...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.