Gangapar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर औता में चला स्वच्छता अभियान
गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को औता स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व जनसेवक इंद्रदेव शुक्ल 'राजू भैया' ने किया। स्वच्छता अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंद्रदेव शुक्ल 'राजू भैया' ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में गांधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.