गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ बाजार के समीप रविवार रात गांजा बेंच रहे युवक को दबोच लिया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।सोरांव पुलिस की दर्ज एफआईआर के अनुसार पकड़ा गया युवक विद्यासागर यादव निवासी चांदपुर सराय भारत शिवगढ़ स्थित भांग की दुकान पर काम करता है। रात्रि में टहलकर गांजा बेचता था। मुखबिर की सूचना पर सोरांव पुलिस ने दबोच लिया। विद्यासागर के कब्जे से सात पुड़िया गांजा बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...