गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। क्षेत्र के जगौती गांव में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल कामना और रोग-व्याधि से मुक्ति के लिए विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।सामूहिक रूप से आरती उतारी और भगवान गणेश से परिवार व समाज के कल्याण की कामना की। पूजा के दौरान जय श्री गणेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के पर्व को आस्था और उत्साह के साथ मनाया। यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी: अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के अनूठा मेल में होगी पूजा यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गणेश चतुर्थी पर पुत्रवती महिलाओं ने रखा व्रत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...