Gangapar News: गणेश उत्सव के समापन पर हवन-भंडारे का आयोजन
गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। क्षेत्र के हनुमानपुर स्थित काली धाम के समीप आयोजित 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर मंगलवार को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने प्रतिदिन मंगल गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्थानीय गणेश भक्तों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। समापन अवसर पर महिलाओं ने हवन में आहुति दी। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।आयोजन में लक्ष्मीकांत द्विवेदी, कौशल सोनू द्विवेदी, मुंशी द्विवेदी, बबलू द्विवेदी, शुभम द्विवेदी और आचार्य हिमांशु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री गणेश लक्ष्मी मंदिर में महाआरती और जागरण आज आयोजकों ने सफल आयोजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.