गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा राजमहल मार्ग पर चल रहे गणेशोत्सव पंडाल में सोमवार रात लोकप्रिय भजन गायक अतुल पांडेय व शालू विश्वकर्मा के टीम द्वारा प्रस्तुत भजनों पर देर रात तक मौजूद हजारों भक्त भाव विह्वल होकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे।मांडा खास राजमहल मार्ग के वार्ड पांच में पिछले पांच वर्षों से चल रहे गणेशोत्सव पंडाल में सोमवार रात आयोजकों ने भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में लोकप्रिय भजन गायक अतुल पांडेय और शालू विश्वकर्मा की टीम के भजनों पर मौजूद भक्त भी भाव विह्वल होकर नाचते दिखे। भजन संध्या में भाजपा नेता योगेश शुक्ल, सुशील कुमार मिश्रा, महिला भाजपा नेतृ व समाजसेविका बीना मिश्रा, भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी, विजय द्विवेदी, विनोद तिवारी, मोनू द्विवेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangap...