गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ क्षेत्र के गढ़वा किला के समीप तालाब पर कथित रूप से स्वचालित क्रेशर प्लांट चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पत्थरों को पीसकर सिलिका सैंड तैयार की जाती है, जिसे वाशिंग प्लांटों में बेचा जाता है। संबंधित विभागों को जानकारी के बावजूद इस गतिविधि पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकरगढ़ क्षेत्र में ऐसे कई स्वचालित क्रेशर प्लांट संचालित हो रहे हैं, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। इन प्लांटों में इस्तेमाल किए जा रहे पत्थरों के स्रोत और संचालन के लिए आवश्यक अनुमतियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित विभागों के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के चलते इन गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ...