गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। बारिश के साथ ही करछना क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर सफर करना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रामपुर से करछना-कोहड़ार मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। रोकड़ी, बरदहा और संजई के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।भीरपुर-लकठहा मार्ग के बसही चौराहे पर भी जलभराव से आवागमन प्रभावित है। करछना-कोहड़ार घाट मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों की स्थिति खराब है। बरदहा गाँव निवासी उमेश प्रसाद मौर्य, राम कैलाश सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने समय रहते सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्य...