गंगापार, अक्टूबर 21 -- Gangapar News: -मां के जयकारों के बीच नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई, सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल लालगोपालगंज। गऊघाट स्थित गंगा तट पर प्रशासन की ओर से बनाए गए कृत्रिम तालाब में दो दिनों के दौरान कुल 170 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मंगलवार को 162 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, जबकि बुधवार को आठ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। क्षेत्र के अंधियारी, कमालापुर, लालगोपालगंज, श्रृंग्वेरपुर, आनापुर, नवाबगंज, इब्राहिमपुर, सोनवर्षा और पाठक का पूरा समेत विभिन्न गांवों से श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर गऊघाट पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। गंगा तट पर पहुंचने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और प्रशासन द्वारा बनाए गए कृत्रि...