गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: गंगा व टोंस नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे गंगा व टोंस नदी के तटीय वाले गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ की आशंका से ग्रसित लोग स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाने लगे हैं। इनमें टोंस नदी के तट पर स्थित कोना गांव में बाढ़ का पानी अन्य तटीय गांवों की अपेक्षा जल्द पहुंचता है।

कोना गांव की स्थिति यहां के विजय कुमार निषाद, मनोज कुमार निषाद, रंगलाल सहित कई ने बताया कि आबादी का घनत्व बढ़ने के बाद मल्लाहों की एक बस्ती गांव से बाहर निकल गई, वहां घर बना लिया। जिस जगह घर बना लिया, उस स्थान पर बाढ़ का पानी जल्द पहुंच जाता है। बाढ़ का पानी गांव में घुसने से पहले स्थानीय प्रशासन कुछ उपाय कर सके, इसे देखते हुए नायब तहसीलदार नंदलाल हल्का लेखपाल कुलदीप यादव व राजस्व टीम के साथ कोना गांव पहुंच गए, वहां प...