Gangapar News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कछार की खेती हो रही चौपट
गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। भले ही अब जलस्तर घट रहा है लेकिन गत चार दिनों में बढ़े गंगा के जल से कछार पर बसे लोगों में नुकसान की चिंता सताने लगी है।लगातार बारशि और विभिन्न नदियों का पानी गंगा में आने से जलस्तर बढ़ गया। इसकी वजह से क्षेत्र के बामपुर, महेवा कला, डेंगुरपुर, बादपुर आदि तमाम गांवों के कछार के सब्जियों और खरीफ के फसल की खेती दोबारा पानी में डूबने लगी है। चार दिन से जलस्तर में कमी के चलते किसानों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन गत दिनों हुई जलस्तर वृद्धि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और किसानों को आशंका है कि इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो स्थिति गंभीर हो सकती है। पिछले वर्ष इसी तरह कुछ दिनों के अंतराल में तीन बार गंगा कछार क्षेत्र में बाढ़ आने से किसान पूरी तरह तबाह हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.