Gangapar News: खौर गांव के शिव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
गंगापार, अगस्त 4 -- Gangapar News: सिरसा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना के खौर गांव स्थित शिव मंदिर के त्रिशूल पर मंगलवार सुबह छह बजे आकाशीय बिजली गिरी जिससे गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। कोई हताहत नहीं हुआ।गांव के लालचन्द्र ने बताया कि घर के पास उन्होंने शिव मंदिर का निर्माण करा रखा है, इसी मंदिर के उपरी हिस्से में त्रिशूल लगा है। इसी त्रिशूल पर आकाशीय बिजली गिरी है, बिजली गिरने से मंदिर का उपरी हिस्सा जगह-जगह फट गया है। उसके काले निशान पड़ गए हैं। यह तो अच्छा रहा कि जिस समय घटना हुई कोई शिव भक्त मंदिर परिसर में मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.