गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: जारी स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के खेल एवं व्यायाम शिक्षक 48 वर्षीय रोहित सोनकर का बुधवार दोपहर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह करीब 28 वर्षों से विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार रोहित सोनकर करीब 10 वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह मूलरूप से अलोपीबाग, प्रयागराज के निवासी थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। विद्यालय में हुई शोकसभा में शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...