Gangapar News: खेल मैदान में भरा पानी, कहां खेलें बच्चे
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये खेल में प्रतिभाग भी आवश्यक है, पर बच्चे इसमें कैसे प्रतिभाग करें जब खेल मैदान में ही पानी भरा हुआ है। तीन चार दिनों से क्षेत्र में हल्की हल्की बारिश की फुहारे चल रही है जो कहीं कहीं जलभराव का कारण भी बन रही है। कुछ यही हाल है फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान का भी जहां पानी भरा हुआ है। जिस कारण बच्चे खेल गतिविधियों से वंचित हो जा रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान सहित विद्यालय में चाहरदिवारी का अभाव हैं, खुले में मैदान होने के कारण बारिश का पानी भर उठता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.