गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय चकसिकंदर में सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी ने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और रिले दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रा शिव्या, सुधाकर, आदित्य, सोनू आदि रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: अ. मजीद मैमोरियल इंका में 9...