Gangapar News: खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, गंभीर
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: शुक्रवार सुबह खेलते समय एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय रेशमा पुत्री मुनीम सोनकर निवासी शंभूचक शुक्रवार सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक हमलावर कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल बच्ची को आनन-फानन में सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.