Gangapar News: खेलकूद में 16 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: विकासखंड कोरांव के न्याय पंचायत सिकरो की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय करपिया में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पूरे न्याय पंचायत से लगभग 16 विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी नोडल संकुल और शिक्षण संकुलों की रही। प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, कबड्डी, गोला फेंक और चक्का फेंक जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय चांदी के प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जूनियर वर्ग में खो खो, कबड्डी, 100, 200, 400 मीटर दौड़ चक्का फेंक की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: संकुल स्तरीय खेलकूद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.