Gangapar News: खेत में मिला अधेड़ का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: बहरिया/करनाईपुर। बहरिया थाना क्षेत्र के सारी पट्टी गांव में कटरा चौराहे के पास सोमवार को खेत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर रस्सी के निशान मिलने से गला घोंटकर हत्या की आशंका है।
खेत में मिला अधेड़ का शव मृतक की पहचान मऊआइमा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी 58 वर्षीय रामदुलार पटेल के रूप में हुई। वह पीले रंग का स्वेटर और नीली जींस पहने हुए थे। सोमवार को धान की कटाई कर रहे किसानों की नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर अधेड़ के शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। किसानों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को भी जानकारी दी गई।
पुलिस जुटा रही साक्ष्य एसीपी फूलपुर राजकुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.