Gangapar News: खेत तैयार, डीएपी के लिए दर दर भटक रहे किसान
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: खेत तैयार हैं, आलू और सरसों की बोआई का समय है, लेकिन डीएपी खाद के अभाव में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद के लिए किसानों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। किसी को आलू की बोआई की चिंता सता रही है तो कोई सरसों की खेती पिछड़ने के डर से परेशान है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के चलते फूलपुर क्षेत्र की आठ समितियों पर ताले लटके हैं। ऐसे में किसानों की उम्मीद फूलपुर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर टिकी है, लेकिन यहां भी मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध नहीं होने से परेशानी कम नहीं हो रही है। समितियों पर खाद वितरण बंद होने से किसानों को डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है। आलू और सरसों की बुवाई के लिए समय पर खाद नहीं मिली तो खेती का पूरा कार्यक्रम बिगड़ने की आशंका है। किसान सुबह से ही इफको किसान सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.