गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के सैदहा महरूपुर गांव में शनिवार सुबह खेत की जोताई करते समय करंट लगने से 50 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के पुत्र ने तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों के ऊपर साजिश का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के सैदहा महरूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जंग बहादुर शनिवार सुबह करीब आठ बजे नईम के खेत की जुताई करने के लिए अपने निजी ट्रैक्टर से गए थे। वह ट्रैक्टर चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। खेत की जुताई के दौरान जमीन के नीचे बिछाई गई बिजली की केबल ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गई। केबल को निकालने के लिए जंग बहादुर ट्र...