Gangapar News: खेतों में सिमटा धान, किसानों के मेहनत पर फिरा पानी
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों खलिहानों में धान की फसल भींगकर जमींदोज हो गई है। खेतों में सिमटे पके अधपके धान देखकर प्रकृति की मार से बदहाल किसान आंखों में आंसू बहाने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रहा है।पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात और पिछले 24 घंटे से चल रही तेज हवा के चलते खेतों में धान के पके अधपके पेड़ जमींदोज हो गये हैं, जिससे किसानों की हालत बेहद चिंतनीय है। परोहनी गांव के किसान मनि प्रसाद कुशवाहा, ज्ञानदेवी कुशवाहा, दोहथा के राकेश सोनी आदि किसानों की धान की पूरी फसल बरसात से नष्ट हो गयी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से खेती हुई चौपट, बरामदे और शेड की नीचे हो रही मड़ाई मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग के दोहथा, परोहनी, मझिगवां,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.