गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: बरसात और तेज हवा से खेतों पानी से डूबे धराशायी धान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल भींगकर जमींदोज हो गई है, जिसे धूप निकलने के बाद किसी तरह बचाने में किसान लगे हुए हैं। खेतों और खलिहानों में सिमटे पके अधपके धान देखकर प्रकृति की मार से बदहाल किसान आंखों में आंसू बहाने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रहा है। पिछले तीन दिनों चार दिनों तक लगातार हुई बरसात और तेज हवा के चलते खेतों में धान के पके अधपके पेड़ जमींदोज हो गये हैं, जिससे किसानों की हालत बेहद चिंतनीय है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: तीन दिन बाद निकली धूप, धान सुखाने में जुटे किसान क्षेत्र के उसकी खुर्द गांव निवासी किसान बेचन लाल कन्नौजिया धूप निकलने के बाद सोमवार को सपरिवार खेत में गिरे व पानी से भीगे धान के पेड़ ठीक करने में लगे हु...