Gangapar News: खूंटे से भैंस खोल ले गए चोर
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। बरौत क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में अज्ञात चोर रात के अंधेरे में खूंटे से बंधी भैंस खोल ले गए। सुबह पशुपालक के जागने पर खूंटा खाली मिला तो उसके होश उड़ गए।बरौत तिवारी गांव निवासी राजेश कुमार ने हंडिया थाने में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि पांच अक्तूबर की रात रोज की तरह उसने अपनी भैंस को घर के बाहर खूंटे से बांधा था और सोने चला गया। सुबह उठकर देखा तो भैंस गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.