Gangapar News: खूंटा गोशाला की जांच करने पहुंचे बीडीओ
गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: विकास खंड मेजा के गोशाला में तिल-तिलकर मर रहे गोवंश शीर्षक से आपके अपने अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी मेजा अमित कुमार सिंह खुद टीम के साथ खूंटा गोशाला पहुंच गए। गोशाला में काफी दिनों से भरे गोबर व कूड़ा-करकट को उन्होंने अपने सामने बाहर फेंकवा दिया। चेतावनी दी कि गोशाला में मानक के हिसाब से सभी कार्य होने चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को खूंटा गांव स्थित गोशाला की हालत पर प्रकाशित खबर जिसमें पशु कीचड़ में पड़े थे, इन पशुओं के बैठने के स्थान पर लगाया गया टीन शेड सहित भूसाघर टूटा था। मौके पर एक महिला थी, उसके अलावा गोवंश की देखरेख करने वाले अन्य गोपालक गायब रहे। जानकारी पर प्रधान के प्रभावती देवी के प्रतिनिधि राजाराम ने बताया कि गोशाला में कुल रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 157 हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.