गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत खीरी कौंधियारा परिसर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कविता कुशवाहा ने पौधरोपण किया। उन्होंने रोपित पौधों के संरक्षण की बात कही है । इस अवसर पर मौजूद समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा कि हर ग्रामीण को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।साथ ही साथ उसके सुरक्षा और संरक्षण का भी प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर ओम प्रकाश कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर मधुबन-बापूधाम में गूंजा 'वंदे मातरम्'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...