Gangapar News: खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के संरक्षक का जन्मदिन मनाया
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन, प्रयागराज के संरक्षक श्यामकांत शुक्ल उर्फ लहरी भैया के जन्मदिन को अवतरण दिवस खेल समारोह के रूप में मनाया गया। सोरांव पातीं के क्षेत्रीय वॉलीबाल स्टेडियम में वॉलीबाल टीम और क्लबों ने आपस में मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर मानसून सत्र की शुरुआत की। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर ने बीएटी कॉलेज मेजारोड को 25-22 व 25-19 अंकों से हराया। सीनियर वर्ग में फ़्रेंड्स क्लब मेजा ने यूनाइटेड क्लब ऊँचडीह को 25-23 व 25-17 अंकों से हराया। खेल समाप्ति के पश्चात श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष केबीएल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.