Gangapar News: खाद के लिए चिलचिलाती धूप में लगाई कतार, कई समितियों में सन्नाटा
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा की कुछ समितियों में यूरिया व डीएपी का वितरण दो दिन पहले तक किया गया। साधन सहकारी समितियों में खाद न होने से दो दिनों से अधिकतर समितियों में सन्नाटा है। शुक्रवार से ही ज्यादातर समितियों में खाद खत्म हो गई, जिससे किसानों को निराश होना पड़ा, लेकिन हाटा और मझिगवां समिति में सीमित खाद और किसानों की भारी भीड़ रही।मांडा विकास खंड क्षेत्र में मांडा खास, कोसड़ाकला, महुआरीकला, बरहा कला, महेवा कला, चकडीहा, हाटा और मझिगवां कुल आठ साधन सहकारी समितियां हैं। मझिगवां और हाटा आदि समितियों में यूरिया खाद की खेप आते ही मंगलवार को किसानों की काफी भीड़ पहुंच गई। तीखी धूप में भी इन दोनों समितियों के बाहर दूर तक किसानों की लाइन लगी रही। मांडा खास और कोसड़ाकला समिति में तीन दिन से हर तरह की खाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.