Gangapar News: खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: खरीफ सीजन में धान की रोपाई के बीच खाद की बढ़ती जरूरत के बावजूद रामनगर साधन सहकारी समिति (वीपैक्स) पर सोमवार को किसानों को खाद नहीं मिल सकी। सर्वर खराब होने के कारण फिंगरप्रिंट सत्यापन मशीन काम नहीं कर रही थी, जिससे सुबह से कतार में लगे सैकड़ों किसानों को घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर खाद लेने पहुंचे और लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते पूरे दिन खाद का वितरण नहीं हो सका। इससे किसानों में भारी नाराजगी और निराशा देखने को मिली। समिति के सचिव जय कुमार तिवारी ने बताया कि कई दिनों से सर्वर में खराबी आने के कारण फिंगरप्रिंट सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से किसानों को खाद वितरित नहीं की जा सकी। किसानों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.