गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: साधन सहकारी समिति नवाबगंज में इन दिनों यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसलों में खाद डालने का समय चल रहा है, लेकिन समिति पर कई दिनों से यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसान लालचंद, भोंदू पटेल, रामबहादुर, राधेश्याम, राजू मौर्य, हेमराज सरोज और मन्ना यादव ने बताया कि कई दिनों से साधन सहकारी समिति नवाबगंज में डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है। खाद की जरूरत के समय उपलब्धता नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिली तो फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। समिति के पूर्व अध्यक्ष लालजी पटेल ने कहा कि इस समय किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत है। इसके बावजूद समिति पर यूरिया और डीएपी...