गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज और कौड़िहार क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। बारिश के बाद धान की फसल में खाद डालने के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर भी रोक लगाने की मांग की है। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी के चलते किसान घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। सचिव रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि समिति पर डीएपी उपलब्ध है। यूरिया के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही यूरिया की खेप आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...