Gangapar News: खाद की कालाबाजारी, कोरांव में हुई मारामारी
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। डीएपी खाद की किल्लत कोरांव में तो अभी नही है क्योकि इस तहसील मे आलू की खेती बहुत कम होती है। लेकिन एडवांस में रबी की खेती के लिए डीएपी और यूरिया रखने के लिए जैसे ही समितियो पर खाद आती है भीड़ जुट जाती है। गुरुवार को कोरांव समिति पर ऐसा ही हुआ। कोरांव बड़का पूरा के एक किसान ने बुधवार को ही अपना अंगूठा लगा लिए था लेकिन लिस्ट में उनके पहले के कुछ किसानों के नाम होने से वह भड़क गए।खाद लेते समय जब किसान ने अपना नाम नीचे देखा तो सचिव और उनके लड़के से विवाद कर लिया। कहासुनी होने के बाद मारपीट भी हो गई। यह देख सचिव कुलदीप दुबे ने यूपी सौ पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले किसान और सचिव के लड़के को थाने उठा ले गयी। मामले मे बाद मे समझौता कर लिया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.