Gangapar News: खाद्य पदार्थ की दुकानों पर सफाई का अभाव
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। वहीं, मिलावट की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में कई दुकानों पर मिठाइयों की बिक्री हो रही है, लेकिन कुछ दुकानों के लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। त्योहार के दौरान अधिक मुनाफा कमाने की होड़ में मिलावटी खोया, खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों और कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है। यदि मिठाइयों को तैयार करने में घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता है, तो इससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.