Gangapar News: खलिहान की भूमि से अवैध मिट्टी खनन का आरोप
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: क्षेत्र के हरीपुर गांव में सरकारी खलिहान के लिए सुरक्षित विवादित भूमि से अवैध रूप से मिट्टी निकाले जाने का मामला सामने आया है। गांव के प्रदीप कुमार एवं अनिल कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित हल्का लेखपाल द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि खलिहान के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि से गांव के कुछ लोग मिट्टी निकाल रहे हैं। उनका आरोप है कि यह सब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से किया जा रहा है तथा इसमें संबंधित हल्का लेखपाल की मिलीभगत भी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.