Gangapar News: खरीफ की फसल को मिली संजीवनी, जागी किसानों की उम्मीदें
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: धान उत्पादन के लिए अपनी पहचान रखने वाले यमुनापार इलाके में हुई बारिश ने खरीफ सीजन को नई ऊर्जा दी है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, जिससे धान की बोआई और रोपाई का कार्य तेज हो गया है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेती की शुरुआत बेहतर हुई है और यदि जुलाई अगस्त में इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा तो इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद है। मौसम कार्यालय के अनुसार एक जून से सात जुलाई तक इलाके में 86.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य वर्षा से कम है। यमुनापार इलाके में खरीफ की प्रमुख फसल धान है। कहीं कहीं लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने लगा है, जिससे कुछ किसान तेजी से धान की रोपाई और बुवाई में जुटे हैं। जिन क्षेत्रों में शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.