Gangapar News: खपटिहा में घरों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों का पलायन
गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर ने खपटिहा गांव में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। गुरुवार रात करीब आठ बजे नदी का पानी तेजी से आबादी की ओर बढ़ा तो ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पानी दर्जनों घरों में घुस गया। ग्रामीण जरूरी सामान लेकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर निकलने लगे। सूचना पर प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर करीब 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाढ़ के कारण गांव के रास्ते भी जलमग्न हो गए हैं। कई परिवार सरकारी स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हैं। लंबे समय से पानी के बीच रहने से कुछ लोगों के बीमार होने की भी सूचना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कोना सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में डटे रहे अधिकारी ग्रामीणों ने भोजन, पेयजल, दवा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.