गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: बाबूगंज स्थित एमएसडी लॉ कॉलेज में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाने के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मां शांति देवी आईटीआई एवं एमएसडी लॉ कॉलेज के प्रबंधक डॉ. राकेश केसरवानी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास योजना का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने क...