Gangapar News: कौरवेश्वरनाथ धाम के विकास की कवायद तेज, पर्यटन टीम पहुंची
गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: नवाबगंज, संवाददाता। ग्राम पंचायत कुरेसर उपरहार स्थित महाभारतकालीन पौराणिक कौरवेश्वरनाथ महादेव मंदिर के संपूर्ण विकास की कवायद तेज हो गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर के विकास के लिए सामाजिक संगठन रुद्र सेना प्रयाग के संचालक सुनील तिवारी 'रुद्र' के नेतृत्व में करीब 15 वर्षों से किए जा रहे प्रयासों के क्रम में मंगलवार को पर्यटन विभाग के अभियंता अमित पटेल समेत अन्य अधिकारियों ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने प्रस्तावित कार्यों के लिए आगणन तैयार किया।
निरीक्षण और विकास कार्य निरीक्षण के दौरान धर्मशाला, यज्ञशाला, सुलभ कॉम्प्लेक्स, स्वागत द्वार, सोलर लाइट, विद्युत स्ट्रीट लाइट समेत अन्य विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया गया। रुद्र सेना प्रयाग के संचालक सुनील तिवारी 'रूद्र' ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.