गंगापार, अक्टूबर 26 -- Gangapar News: नवाबगंज, संवाददाता। खेतों में भरा पानी, डूबती धान की फसल और सड़क पर दिन-रात आंदोलन कर रहे किसान। जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नाले से अवैध अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी बहाल कराने की मांग को लेकर कौड़िहार चौराहे पर चल रहा धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।धरने का नेतृत्व कर रहे युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र का आरोप है कि नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन के जिम्मेदार लोग जानबूझकर नहीं हटवा रहे हैं। इसी के चलते कौड़िहार, आदमपुर, पबनाह और कंजिया समेत आसपास के गांवों में जलनिकासी बाधित है और हजारों बीघा धान की फसल पानी में डूबी हुई ...