Gangapar News: कौड़िहार में जलभराव पर नौवें दिन भी धरना, समाधान का इंतजार
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: नवाबगंज। सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में जलभराव से हजारों बीघा धान की फसल बचाने की मांग को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में किसान दिन-रात धरने पर डटे हैं। इसके बावजूद खेतों से पानी निकालने का ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे किसानों की चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उधर, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम धरना स्थल पर पहुंची और किसानों को दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आसपास छिड़काव भी किया। कौड़िहार में प्राकृतिक नाले पर कथित अतिक्रमण और जलनिकासी बाधित होने से आसपास के खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद होने का खतरा बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.