Gangapar News: कौड़िहार की रामलीला का समापन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रावण वध होते ही कौड़िहार बाजार जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भगवान श्रीराम की विजय के साथ श्री नर्वदेश्वर रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला का समापन हो गया। अंतिम दिन रावण वध की लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय दर्शक जुटे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।नौ दिनों तक चले रामलीला मंचन में लक्ष्मण-परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर, गाजे-बाजे के साथ भव्य राम बारात, सीता हरण, हनुमान जी का लंका दहन और भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों का मन मोह लिया। नागेश मिश्रा उर्फ कोहड़ा और दिलीप साहू सहित अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.