गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुखियापुर कौड़िहार की तीन होनहार छात्राओं ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। गोरखपुर में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अंतरजनपदीय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा शिवानी, रिचा गुप्ता और मोनिका ने अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के ट्रायल में क्वालीफाई कर लिया। तीनों बालिकाओं का चयन 14 से 16 अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। यह भी पढ़ें- तीन छात्राओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियो...