गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: घर-घर संपर्क अभियान और शिक्षकों की सक्रियता से ब्लॉक संसाधन केंद्र कौंधियारा में प्रवेश प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। बीते सत्र की तुलना में इस वर्ष नामांकन बेहतर रहा है। अब तक 11,135 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो चुका है, जिनमें 2,250 नवीन नामांकन शामिल हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्र कौंधियारा के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जा रहा है। इस प्रयास का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है और बीते शैक्षणिक सत्र की अपेक्षा इस बार प्रवेश प्रक्रिया अधिक संतोषजनक रही है। बुधवार तक ब्लॉक के 98 परिषदीय विद्यालयों में कुल 11,135 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। इनमें 2,250 नवीन छात्...