गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: सोमवार पूरी रात हुई बरसात के चलते मेजा मांडा मुख्य मार्ग पर स्थित कोसड़ा कला साधन सहकारी समिति के अंदर व चारों ओर बरसाती व कर्णावती नदी का पानी भर गया। कोसड़ा कला साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को समिति में चार सौ बोरी यूरिया खाद सहित अन्य खाद मिलाकर 520 बोरी खाद बरसाती पानी से डूबकर खराब हो गई। खाद के अलावा समिति के लकड़ी के आलमारी में रखे तमाम अभिलेख भी पानी से डूबकर नष्ट हो गये। कोसड़ा कला गांव के तमाम लोगों ने बताया कि जिस तरह सोमवार पूरी रात तेज बरसात हुई और कर्णावती व बेलन नदी तथा देवरी जलाशय होकर पानी ने मांडा क्षेत्र के गांवों में तबाही मचाई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कर्णावती, बेलन नदी और देवरी जलाशय उफनाए ऐसी बरसात और इस तरह की बाढ़ 1989 में देखने को मिली थी।

हि...