गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को विकासखंड करछना की मुगारी ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने कोल एवं धयकार बस्ती में घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सत्यापन कराया और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को मुगारी ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बुकलेट के माध्यम से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों एवं गांव की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों के साथ खडैतातारा स्थित कोल आदिवासी बस्ती पहुंचकर गरीब परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: निर्धारित समय सीमा के भीतर श्रमिकों का शत-प्रति...