गंगापार, अक्टूबर 13 -- Gangapar News: गिरगोठा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मंदिरों और विभिन्न गांवों में स्थित पूजा पंडालों सहित घरों में मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। गिरगोठा के सिद्ध पीठ मां बंबा देवी मंदिर, चौराहे पर मां दुर्गा के पूजा पंडाल में सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। घरों में कलश स्थापना स्थलों पर पूजन अर्चन के साथ मां दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती हुई। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय बना रहा।इस अवसर पर श्यामलाल शुक्ला, डॉक्टर राजेश तिवारी उर्फ यशोशी, अभिषेक कुमार शुक्ला, त्रिलोकी यादव, इंद्रजीत यादव, आलोक तिवारी, सचिन तिवारी सहित दर्जनों भक्तगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: देवी गीत सुन भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु यह भी पढ़े...