Gangapar News: कोरांव के बूथों पर नहीं रही चहल पहल, एसडीएम पहुंचे
गंगापार, अक्टूबर 17 -- Gangapar News: विधान सभा कोरांव के 237 मतदान केंद्रो के 421 बूथों पर कोई खास चहल पहल नही दिखी। हालांकि इक्का दुक्का फार्म छह, फार्म सात एव फार्म आठ भराने के लिए कुछ मतदाता जरूर पहुंचे। विधान सभा चांदी के बूथ संख्या 253 पर कार्यरत बीएलओ कृष्ण कांत कामिल द्वारा फार्म छह 10, तथा फार्म सात और आठ मात्र एक-एक भरा गया। इसी तरह इसी विद्यालय के बूथ संख्या 254 पर बीएलओ अरविंद कुमार द्वारा फार्म छह के केवल पांच फार्म भरे गये जबकि सात और आठ का कोई भी फार्म भरने नही आया। इस विद्यालय के बूथों का निरीक्षण एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद ने भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.